जमीनी विवाद में मारपीट
ब्यावरा| क्षेत्रके गांव जेपली में रविवार शाम को जमीनी विवाद के चलते गांव के एक दलित युवक के साथ दबंगों ने लाठी, फरसे से मारपीट कर दी। पुलिस ने बताया कि जेपली गांव निवासी रामभरोसे पुत्र ग्यारसी राम अहिरवार 40 वर्ष के साथ गांव के दिलीप, निर्मल, धीरप सिंह, मांगीलाल हेमराज ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पांच युवकों के खिलाफ प्रकरण बनाया गया है।