मावठे की बारिश से किसानों के चेहरे खिले
छापीहेड़ा| नगरआसपास ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को ओलों के साथ हुई तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। शुक्रवार शाम चार बजे बाद एक घंटे बारिश हुई। इसके बाद रुक- रुककर रात को भी बूंदाबांदी होती रही।
वहीं शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे से ढाई बजे तक जोरदार बारिश हुई। इससे सिंचाई के इंतजार में मुरझा रही फसल और खेतों से पानी बहकर निकल गया। इससे किसानों के चेहरे चमक उठे हैं। गेहूं, चना, रायड़ा, धनिया आदि की फसलों में इस पानी से अच्छा फायदा होने की उम्मीद है। इस दौरान 5 मिनिट तक मक्का, बोरा की साइज के ओले भी गिरे। इससे नुकसान भी बताया जा रहा है। किसानों का कहना है कि शनिवार को झमाझम बारिश से फसल में पानी की समस्या खत्म हो गई है। इससे किसानों के डीजल, बिजली पर खर्च होने वाले लाखों रुपए और परेशानी की बचत हो गई है। उन्होंने बताया कि यूरिया खाद की किल्लत अभी भी बनी हुई है।
ब्यावरा| कोहरे से परेशान वाहन चालकों ने वाहन हाईवे किनारे खड़े कर दिए।
बारिश के बाद ठंड ने पकड़ा जोर
सर्दीका सीजन शुरू होने के कई दिनों के इंतजार के बाद दो- तीन दिनों से सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार-शनिवार की बारिश बारिश और ओलावृष्टि के बाद भी क्षेत्र में ठंड का असर अधिक दिखाई दे रहा है। ठंडी हवाएं चलने से बढ़ी ठंड ने लाेगों गर्म कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया। पानी गिरने से ठंड बढ़ी है।