पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी की टंकी के पास गंदगी, आक्रोश

पानी की टंकी के पास गंदगी, आक्रोश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छताअभियान के नाम पर शहर में नगर पालिका औपचारिकता निभा रही है। इसके कई उदाहरण शहर के विभिन्न इलाकों में देखने को मिल रहे हैं। शनिवार दोपहर भंवरगंज रामलीला मार्ग के कई लोगों ने पेयजल टंकी के पास सफाई नजर नहीं आने पर आपत्ति जताई। क्षेत्र के गुलाब कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा कि सुबह शाम पेयजल टंकी से कई लोग पानी भरते हैं। इसके बाद भी इसके आसपास सफाई नजर नहीं आती। ऐसे में महिलाओं को भी खासी परेशानियां होती है। वहीं लोगों को बीमारियों का अंदेशा बना रहता है। नगर पालिका को पेयजल टंकी के आसपास रोज सुचारू सफाई कराने के बाद कीटनाशक का छिड़काव कराना चाहिए। वहीं दूसरी ओर मातामंड क्षेत्र पुलिया के पास बनी पेयजल टंकी के भी यही हालात है। इसके पास मौजूद नाले में पानी जमा रहता है।

इस मामले में नपा सीएमओ इकरार अहमद का कहना है कि शहर में सफाई कार्य चल रहा है। सफाईकर्मी प्रत्येक वार्ड की गलियों में सफाई करते हैं। इसके बाद भी समस्या होने पर संबंधितों को बेहतर सफाई के लिए निर्देशित किया जाएगा। वहीं लोगों को भी स्वच्छता बनाए रखने में योगदान देना चाहिए।