मुसीबत बन रहे आवारा मवेशी
ब्यावरा. शहरके प्रमुख चौराहों सहित सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे आवारा मवेशी अब लोगों के लिए मुसीबत खड़ी करने लगे हैं। इनसे कई बार हादसे की नौबत बन जाती है। शुक्रवार दोपहर भी ऐसा एक मामला एबी रोड उत्कृष्ट स्कूल के सामने नजर आया। जब आपस में भिडे़ मवेशियों से देर तक कई वाहन चालक परेशान रहे। इसके अलावा बस स्टैंड पर भी यात्री इनसे परेशान रहते हैं। लोगों ने सुरक्षा के लिए नपा प्रशासन से मवेशियों को शहर से दूर पहुंचाने की मांग की है।