पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन स्कूल बंद और 26 शिक्षक नदारद मिले

तीन स्कूल बंद और 26 शिक्षक नदारद मिले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा|ब्लॉक केसरकारी स्कूलों में चल रही शिक्षण गतिविधियों का जायजा लेने के लिए शिक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को 123 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इनमें तीन स्कूल बंद पाए गए। वहीं 26 शिक्षक नदारद मिले।

इन्हें नोटिस थमाया जाएगा। एसडीएम आरपी अहिरवार जनपद सीईओ एमबी सिंह के निर्देश पर डीपीसी विक्रम सिंह राठोर, बीआरसी ओपी नामदेव, बीएसी सहित जनशिक्षकों ने इस दिन स्कूलों का निरीक्षण किया था। बीआरसी ओपी नामदेव ने बताया कि इस दौरान सुबह 11 बजे प्राथमिक स्कूल बरखेड़ी, माध्यमिक स्कूल बरखेड़ी दोपहर 2 बजे प्राथमिक स्कूल गांव रेरई बंद मिले। इसके अलावा विभिन्न शालाओं में 26 शिक्षक नदारद मिले। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।