- Hindi News
- टॉप थ्री में आया मॉडल, अब जापान की तैयारी
टॉप थ्री में आया मॉडल, अब जापान की तैयारी
ब्यावरा| सुठालियानिवासी कक्षा 10 के छात्र विनोद पुत्र नारायण सिंह मेहर का मॉडल प्रदेश स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में टॉप थ्री में रहा है। विनोद ने खेती में काम आने वाले बलिया स्प्रे का मॉडल बनाया है। इस मॉडल से किसानों को फसल पर छिड़काव में आसानी होगी। विनोद का चयन जापान जाने वाले छात्र दल में हुआ है। वह 9 मई को जापान रवाना होंगे।