खलिहान में आग से फसल जलकर हुई खाक
ब्यावरा| सोमवार शाम को क्षेत्र के गांव बाल्यापुरा में किसान मथुरालाल भील के खलिहान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। खलिहान से आग की लपटें निकलते देख ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन आग काबू नहीं हो पा रही थी। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर दमकल बुलाई। इस बीच किसान के खलिहान में रखा धना, चना सहित अन्य फसलें जल कर नष्ट हो गईं। किसान के अनुसार इस आगजनी में एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
प्रतियोगिता कल: ब्यावरा| मार्शल आर्ट एकेडमी ने 11 फरवरी को ओपन जिला कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया है।