बिजली के लो वोल्टेज से परेशान होते रहे लोग
ब्यावरा| मंगलवार सुबह शहर के कई इलाकों में बिजली के लो वोल्टेज से लोग परेशान रहे। जानकारी के अनुसार मोमन मोहल्ला, सिलावट मोहल्ला, काजीवाला बाग आदि इलाकों के कई घरों में सुबह 7 से 9 बजे तक कम वोल्टेज से बिजली पहुंची। इससे घरों में लगे सीएफएल, बल्ब आदि भी ठीक से नहीं जल पाए। दो घंटे तक लोगों के घरों में अंधेरा बना रहा। हेमाबाई, प्रेमलता ने कहा कि कंपनी को पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली सप्लाई करना चाहिए।