पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समारोह में बच्चों को मिले आकर्षक तोहफे

समारोह में बच्चों को मिले आकर्षक तोहफे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा| महिला एवं बाल विकास परियोजना से जुड़े आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार दोपहर अन्न प्राशन दिवस के तहत समारोह रखा गया। वार्ड 8 के मेन व सेकंड, वार्ड 9 व 10 के आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा संयुक्त रूप से रखे गए इस समारोह में एसडीएम अंजली शाह, महिला एवं बाल विकास की ब्लाक समन्वयक शालिनी अग्रवाल, पर्यवेक्षक सीता लांगडे, पार्षद यूनुस मोहम्मद, ज्ञानू विजय वर्गीय, गोपाल बंसल आदि ने बच्चों को आकर्षक तोहफे प्रदान किए। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास से जुड़े अधिकारियों ने समारोह में मौजूद माताओं को बच्चों के बेहतर पोषण, खानपान संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इसके साथ ही 6 महीने के बच्चों की माताओं को जरूरी सलाह दी गई। वहीं बच्चों को ऊपरी आहार के रूप में खीर खिलाई गई। इस मौके पर कार्यकर्ता खुशबू अग्रवाल, सुनीता, अनीसा, शादाब खान, निवेदिता सहित सहायिकाएं व बच्चों की माताएं मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं...