भागवत कथा में मनाया गोवर्धन पूजा उत्सव
पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास मैदान परिसर में पांच फरवरी से चल रही संगीतमयी भागवत कथा में बुधवार शाम को गोवर्धन पूजा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कथा परिसर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने छप्पन भोग के दर्शन किए। कथा में इस दिन कथा वाचक यशोदा नंदन महाराज पं. अजय पुरोहित ने कहा कि भगवान सदैव सच्चे भक्तों की रक्षा करते हैं। इंद्र के कोप से मथुरा गोकुल वासियों को बचाने के लिए भगवान कृष्ण ने अपनी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था। भगवान सदैव प्रेम के भूखे रहते हैं। जब भी मौका मिले। भगवान नाम संकीर्तन करना चाहिए। कथा के बीच हुई कई मधुर भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु थिरकने लगे। कथा में इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
संगीतमयी भागवत कथा में भजनों पर झूमते श्रद्धालु। भास्कर