पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अस्पताल में नए निर्माण के लिए भूमि पूजन कल

अस्पताल में नए निर्माण के लिए भूमि पूजन कल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल अस्पताल भवन में करोड़ों की लागत से सेकंड फेस पर काम शुरू होगा। इसके लिए 12 फरवरी को सुबह 11 बजे सिविल अस्पताल परिसर में सांसद रोडमल नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष गायत्री देवी गुर्जर, विधायक नारायण सिंह पंवार, नपा अध्यक्ष अखिलेश जोशी आदि भूमि पूजन करेंगे। समारोह में जनप्रतिनिधियों के अलावा अस्पताल स्टाफ मौजूद रहेगा। तैयारियां में लगा प्रबंधन-सिविल अस्पताल प्रबंधन होने वाले भूमि पूजन समारोह की तैयारियों में लग गया है।

इसके लिए अस्पताल भवन के बाहरी हिस्से में ऊग रही गाजर घास को साफ कराया जाने लगा। साथ ही परिसर को भी व्यवस्थित किया जा रहा है। मालूम हो कि भूमि पूजन के बाद अस्पताल भवन में साढ़े सात करोड़ की लागत से विकास काम शुरू किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...