पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेन में चढ़ते समय यात्रियों की जेब से छीन ले गए पर्स

ट्रेन में चढ़ते समय यात्रियों की जेब से छीन ले गए पर्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा इंदौर ट्रेन में सवार हो रहे यात्रियों के रुपए से भरे पर्स गायब होने के मामले सामने आए हैं। इनमें ब्यावरा के यात्री भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर तीन बजे इंदौर स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक चार पर ब्यावरा निवासी एडवोकेट महेंद्र भार्गव, इनकी प|ी शिक्षिका रुक्मणि कौशल, बालिका भावना भार्गव सहित अन्य यात्री कोटा इंदौर ट्रेन में सवार होने के लिए खड़े थे।

प्लेटफार्म क्र.4 पर जैसे ही कोटा इंदौर ट्रेन का स्टापेज हुआ। इस बीच सभी यात्री ट्रेन में सवार हो गए, लेकिन इस बीच एडवोकेट महेंद्र भार्गव, स्वदीप, रोहित कुमार सहित एक अन्य यात्री की जेब में रखे पर्स अज्ञात बदमाशों ने गायब कर दिए। इसकी जानकारी लगने के कुछ ही देर बाद ट्रेन स्टेशन छोड़ चुकी थी। श्री भार्गव ने बताया कि उनके पर्स में 4 हजार रुपए नगदी, स्वयं का एटीएम सहित उनकी प|ी का एटीएम भी रखा था।

वहीं यात्री स्वदीप के पर्स में डेढ़ हजार रुपए, रोहित के पर्स में 800 रुपए व एक अन्य यात्री के पर्स में 450 रुपए रखे थे।

4 यात्रियों के पर्स गायब
एक साथ चार यात्रियों के पर्स गायब होने पर स्टेशन पहुंच रहे यात्रियों के अलावा ट्रेन में सवार हो रहे यात्रियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। जेब से रुपए से भरे पर्स गायब होने की जानकारी यात्रियों ने जीआरपी थाना में भी फोन से दी थी। इस मामले में इंदौर रेलवे पुलिस एसपी महेशचंद्र जैन ने कहा कि संबंधित स्टेशन के थाना से इसकी जानकारी ली जाएगी। इसके साथ ही सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...