ब्यावरा| बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे रेस्ट हाउस रोड से आगरा मुंबई हाईवे के बीच दो बाइक आपस में टकरा गई। इस टक्कर में एक बाइक पर सवार राजेश दांगी व दूसरी बाइक पर सवार भड़क्या निवासी जगदीश व कमल गुर्जर को चोट आ गई। तीनों युवकों को सिविल अस्पताल पहुंचाया है।