पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनमानी राशि के बिलों से उपभोक्ता परेशान

मनमानी राशि के बिलों से उपभोक्ता परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| ब्यावरा

बिजलीकंपनी उपभोक्ताओं को मनमानी राशि के बिजली बिल थमा रही है। कम खपत के बाद अधिक राशि के बिजली बिलों को देखकर सैकड़ों उपभोक्ताओं के सामने परेशानी गई है। परेशान उपभोक्ता बिलों को ठीक कराने के लिए कंपनी कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

बिजली वितरण कंपनी से शहर में साढ़े नौ हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। उपभोक्ताओं के अनुसार कंपनी ने बिजली मीटर की सही रीडिंग नहीं कराई। इस वजह से यह हालात बन रहे हैं। इससे कई उपभोक्ता परेशान हैं।

अधिकराशि का मिला बिजली बिल: सोमवारको बिजली कंपनी कार्यालय में शहर के कई उपभोक्ता अपने बिल ठीक कराने पहुंचे। गौरव प्रताप सिंह ने बताया कि मीटर बिजली खपत की 194 रीडिंग बता रहा है जबकि बिजली कंपनी ने 213 यूनिट का बिल थमा दिया। रामबाबू चंद्र ने कहा कि पिछले माह जमा की गई साढ़े आठ सौ रुपए राशि भी इस बार बिल में जोड़ कर दे दी गई। इंदौर नाका क्षेत्र निवासी अशोक वर्मा ने बताया कि बिजली खपत के बाद इस बार बिल में दो सौ रुपए अतिरिक्त जोड़ दिए गए। जबकि बिजली लाइनमैन से मीटर भी चेक करा लिया था। गुना रोड निवासी कपिल नाथ के अनुसार उनके यहां मीटर रीडिंग नहीं ली गई और बिजली बिल थमा दिया।

इसलिए बन रहे यह हालात

जानकारीके अनुसार घरों दुकानों में लगे बिजली मीटर की सही रीडिंग नहीं ली जाती है। एक अनुमान के बिजली लोड के हिसाब से बिजली बिल थमा दिया गया है। इससे उपभोक्ता गफलत में जाते हैं। जबकि बिजली कंपनी अपने मीटर वाचकों से मीटर की सही रीडिंग प्राप्त कर सकती है।