कृषि मंडी में लहसुन की भी खरीदी होगी
कृषिउपज मंडी समिति ने उपज खरीदी के साथ परिसर में लहसुन मंडी भी शुरू कर दी है। सोमवार को कृषि मंडी समिति ने पहली बार परिसर में लहसुन मंडी लगाई। पहले ही दिन ही मंडी में बंपर आवक हुई। मंडी के प्रभारी सचिव छबिलाल यादव ने बताया कि पहले दिन मंडी में पचास क्विंटल लहसुन की आवक हुई। आने वाले दिनों में इसमें ओर इजाफा होने की संभावना है।
किसानोंके मिलेंगे वाजिब दाम: इससेपहले किसान बाजार में लहसुन को औने पौने दामों में बेचा करते थे। इससे किसानों को फायदा नहीं मिलता था,लेकिन मंडी में इसकी खरीद शुरू होने से किसानों को इसके वाजिब दाम मिल सकेंगे। मंडी व्यापारियों को भी इससे फायदा पहुंचेगा। एक ही स्थान पर इसकी खरीद फरोख्त होने से किसानों का सिर्फ समय बचेगा, बल्कि बाजार में लहसुन बेचने के लिए उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा।
ब्यावरा| मंडीमें पहले ही दिन लहसुन की बंपर आवक हुई।
मिलेंगे वाजिब दाम
^मंडीपरिसर में लहसुन मंडी शुरू की गई है। इससे किसानों को फायदा पहुंचेगा। सप्ताह में एक बार परिसर में यह मंडी लगाई जाएगी। इसके लिए जल्द एक दिन निर्धारित करेंगे। मकलेशचौहान, अध्यक्षकृषि उपज मंडी समिति ब्यावरा