- Hindi News
- ब्यावरा| सोमवारको हाट बाजार के दिन ट्रैफिक के बुरे हाल
ब्यावरा| सोमवारको हाट बाजार के दिन ट्रैफिक के बुरे हाल
ब्यावरा| सोमवारको हाट बाजार के दिन ट्रैफिक के बुरे हाल रहे। व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने शहर की मेन एबी रोड पर दिन में कई बार मोबाइल वाहन हूटर बजाते हुए दौड़ाया, लेकिन सिविल अस्पताल रोड पर जाम के हालात बने रहे। हाट बाजार में पशु व्यापारी मवेशियों को वाहन में लोड कर लाते हैं। इसके बाद वाहन को सड़क पर बेतरतीब खड़े कर देते हैं। इस वजह से हाट बाजार के दिन इस रोड पर ट्रैफिक के बुरे हाल हो जाते हैं।
मेन रोड पर बजता रहा हूटर, दूसरा रोड जाम