पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निरीक्षण में एक स्कूल बंद मिला, पांच स्कूलों से नदारद थे पांच शिक्षक

निरीक्षण में एक स्कूल बंद मिला, पांच स्कूलों से नदारद थे पांच शिक्षक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा जिले के सभी छह ब्लॉक के सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कराया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को ब्यावरा ब्लॉक में निरीक्षण टीम ने एक साथ 125 सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया।

बीआरसी ओपी नामदेव के अनुसार बीएसी सीएसी सहित 26 सदस्यीय टीम को निरीक्षण के दौरान सुबह साढ़े ग्यारह बजे गांव अंगदपुरा का प्राथमिक स्कूल बंद मिला। गांव मुवालिया के माध्यमिक स्कूल में एक शिक्षक, गांव बागपुरा प्रावि में एक शिक्षक, गांव गिंदौर मीना प्रावि में एक शिक्षक, गांव चंदरपुरा के प्रावि स्कूल में एक शिक्षक सहित गांव जामुनिया के प्रावि स्कूल में भी एक शिक्षक नदारद मिला। कुल मिलाकर इन पांचों सरकारी स्कूलों में पांच शिक्षक अनुपस्थित नजर आए। इसी के साथ ब्लॉक के तेरह स्कूलों में संचालित मध्यांह भोजन में अनियमितताएं पाई गईं। इनकी रिपोर्ट मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को सौंपी जाएगी।