- Hindi News
- लोगों ने कहा, दूसरे दिन की जाए पानी की सप्लाई
लोगों ने कहा, दूसरे दिन की जाए पानी की सप्लाई
लोगों ने कहा, दूसरे दिन की जाए पानी की सप्लाई
ब्यावरा| शहरकी आपूर्ति हिसाब से कुशलपुरा डेम में पर्याप्त पानी होने के बाद भी हजारों लोगों को तीसरे चौथे दिन नलों से पानी दिया जा रहा है।
ऐसे हालात में लोगों को जल आपूर्ति के लिए परेशानियां होती हैं। रामकला बाई, सविता वर्मा सहित अन्य महिलाओं ने सोमवार को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि रोज पेयजल व्यवस्था के लिए कुओं से पानी खींचना पड़ता है। सुविधा के लिए नपा को दूसरे दिन शहर में जल प्रदाय करना चाहिए।
विद्यार्थीपरिषद ने मनाया जीत का जश्न
ब्यावरा|दिल्लीविश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को शानदार जीत मिली। इसकी खुशी में परिषद के सदस्यों ने सोमवार दोपहर नेताजी सुभाषचंद्र बोस महाविद्यालय में जमकर आतिशबाजी की गई।
इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के रवि माथुर, अजय ठाकुर, आकाश जाट, अमित नामदेव, ललित चौहान, बंटी गुर्जर, आशीष सोनी, पिंकेश गुर्जर, राम भील मौजूद थे।