- Hindi News
- विजय गर्ग अध्यक्ष, नीरज मंगल उपाध्यक्ष बने
विजय गर्ग अध्यक्ष, नीरज मंगल उपाध्यक्ष बने
ब्यावरा| अग्रवालसमाज ने रविवार रात अग्रवाल धर्मशाला में नवयुवक मंडल के नवीन गठन के लिए बैठक आयोजित की। इसमें आपसी सहमति से समाज सदस्यों ने विजय गर्ग को नवयुवक मंडल का अध्यक्ष बनाया है। इनके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए नीरज मंगल, सचिव पद पर पवन अग्रवाल, सहसचिव राहुल अग्रवाल सहित कोषाध्यक्ष पद पर प्रतीक मंगल को नियुक्त किया है। वहीं समाज सदस्यों ने 15 सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य बनाए हैं।