पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्यावरा|मप्र राज्यओपन परीक्षा के तहत सात फरवरी को कक्षा दसवीं

ब्यावरा|मप्र राज्यओपन परीक्षा के तहत सात फरवरी को कक्षा दसवीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा|मप्र राज्यओपन परीक्षा के तहत सात फरवरी को कक्षा दसवीं बारहवीं के सैकड़ों विद्यार्थियों की परीक्षा थी,लेकिन अब यह परीक्षा दस फरवरी को होना है। इसकी जानकारी विद्यार्थियों को समय पर नहीं मिल पाई। नाराज विद्यार्थियों ने परीक्षा केंद्र के बाहर नाराजगी जताई।

शनिवार सुबह एबी रोड कन्या हायर सेकंडरी स्कूल के सामने कई विद्यार्थी परेशान नजर आए। दरअसल कक्षा दसवीं की गृह विज्ञान विषय की परीक्षा देने आए विद्यार्थियों को इस दिन परीक्षा रद्द होने की जानकारी समय पर नहीं मिल पाई थी। गुलावता गांव के विद्यार्थी मुकेश चंद्र, छापीहेड़ा से आए रामेश्वर सहित अन्य विद्यार्थियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्र द्वारा नेट पर जानकारी डाली गई थी। इससे सैकड़ों विद्यार्थियों को समय पर सही जानकारी नहीं मिल पाई। ऐसे में सैकड़ों विद्यार्थियों की समय के साथ राशि खराब हो गई। इस मामले में बीईओ जेपी यादव का कहना है कि परीक्षा रद्द होने की जानकारी दी गई थी,लेकिन कई विद्यार्थी समाचार पत्र नहीं पढ़ते हैं। इससे वे परेशान हुए।

केंद्र के बाहर नाराजगी जाहिर करते विद्यार्थी।

ओपन स्कूल की परीक्षा देने आए विद्यार्थियों ने जताई नाराजगी

फिर बिना जानकारी दिए बदली तिथि