पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यालय संवाददाता|ब्यावरा

कार्यालय संवाददाता|ब्यावरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता|ब्यावरा

श्रीरामचरितमानस समिति 29 मार्च से अयोध्या तक पदयात्रा की शुरुआत करेगी।

जानकारी के अनुसार एक हजार किमी लंबी यह पदयात्रा एक माह 11 दिन तक चलेगी। समिति के अनुसार विश्व शांति के लिए निकाली जा रही यात्रा ब्यावरा के बीड मंदिर अंजनीलाल मंदिर धाम से रवाना होगी। इसके बाद यह पद यात्रा मय्यर, चित्रकूट, प्रयाग होते हुए अयोध्या पहुंचेगी।

इस यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को परिचय पत्र, राशन कार्ड सहित तीन फोटो बीड मंदिर बस स्टैंड के सामने मौजूद शिवालय मंदिर समिति को जमा कराना होंगे। इसके लिए आखिरी तारीख 15 फरवरी रखी गई है।

यात्रा के संचालन कर्ता वीर बजरंग अखाडा के उस्ताद नारायण दास ने बताया कि इस पदयात्रा मुख्य उद्देश्य विश्व में अमन-शांति बनाए रखना है।

श्रीरामचरित मानस सेवा समिति 29 मार्च से करेगी यात्रा की शुरुआत

विश्व शांति के लिए अयोध्या तक पदयात्रा