- Hindi News
- ब्यावरा|शनिवार दोपहरकलेक्टर आनंद शर्मा ने विमुक्त जाति बालक आश्रम, अनुसूचित
ब्यावरा|शनिवार दोपहरकलेक्टर आनंद शर्मा ने विमुक्त जाति बालक आश्रम, अनुसूचित
ब्यावरा|शनिवार दोपहरकलेक्टर आनंद शर्मा ने विमुक्त जाति बालक आश्रम, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के बालिका छात्रावास, पिछडा वर्ग कन्या पोस्ट मेट्रिक छात्रावास सहित पिछड़ा वर्ग बालिका छात्रावास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने पोस्ट मेट्रिक छात्रावास रह रहीं12 छात्राओं से बात कर व्यवस्थाओं के बारे में जाना। निरीक्षण में कलेक्टर श्रीशर्मा ने अस्तपाल रोड पर बने छात्रावास भवन के फर्श, बिजली फिटिंग सहित अन्य अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए संबंधितों को पंद्रह दिन का समय दिया। उन्होंने कहा कि इन व्यवस्थाओं के बाद पोस्ट मैट्रिक छात्रावास के पुराने भवन में रहने वाली छात्राएं भी यहीं रहेंगी इस दौरान श्रीशर्मा ने अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के बालिका छात्रावास में रह रहीं छात्राओं को खेल सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश एसडीएम आरपी अहिरवार को दिए।
कलेक्टर ने छात्रावासों का निरीक्षण िकया
पंद्रह दिन में व्यवस्था सुधारने के निर्देश