- Hindi News
- भाजपा की जिलास्तरीय बैठक में शामिल पदाधिकारी।
भाजपा की जिलास्तरीय बैठक में शामिल पदाधिकारी।
न्यूज़ इनबॉक्स
भाजपा की जिलास्तरीय बैठक में शामिल पदाधिकारी।
निकाय चुनाव के लिए भाजपा की बैठक
राजगढ़|शहर मेंरविवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक होटल संस्कृति में आयोजित की गई। इसमें आगामी निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। सुबह 11 बजे से आयोजित इस बैठक में जिला पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। इन लोगों ने नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए अपनी-अपनी राय दी। इस बैठक के दौरान पार्टी की आगामी गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। इसमें 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मंडल स्तर पर मनाने के साथ ही 25 सितंबर से 11 अक्टूबर तक जय प्रकाश नारायण की जयंती मनाई जाएगी। बूथ लेवल पर जाकर कार्यकर्ता पार्टी की गतिविधियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवा कोटवानी, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, सांसद रोडमल नागर, विधायक नारायणसिंह पंवार, हजारीलाल दांगी, अमरसिंह यादव, कुंवर कोठार, पूर्व विधायक हरिचरण तिवारी, मोहन शर्मा, संगठन मंत्री केके अग्निहोत्री सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
कॉलेजमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आज
ब्यावरा|हिंदी दिवसके उपलक्ष्य में नेताजी सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय में 15 सितंबर को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया है। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. वीके जैन ने बताया कि इसमें कई विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
नाबलिगका अपहरण करने वाला गिरफ्तार
ब्यावरा|शनिवार कोएक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण महेश माली ने कर लिया था। इसकी भनक लगने के बाद पुलिस ने युवक को पकड़ कर नाबालिग लड़की को सुरक्षित उसके घर पहुंचा दिया। इस मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रकरण बनाया है।
कैंसरशिविर 21 को
राजगढ़|जिला अस्पतालमें 21 सितंबर को कैंसर शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर सुबह नौ बजे से शुरू होगा जिसमें मुंबई के कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश संडारकर भाग लेंगे। शिविर में सभी प्रकार के कैंसर मरीजों की निशुल्क जांच की जाएगी। जो मरीज दवाइयों से ठीक हो सकते हैं उनके लिए दवा सहित अन्य जरूरी मदद भी की जाएगी।