पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बदहाल सुठालिया बायपास रोड की हालत सुधरेगी

बदहाल सुठालिया बायपास रोड की हालत सुधरेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा| शहरसहित आसपास के गांवों की बदहाल सड़कों की समस्याओं को लेकर 11 सितंबर को विधायक नारायण सिंह पंवार ने भोपाल के वल्लभ भवन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर क्षेत्र विकास के लिए राशि मंजूर करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने बदहाल सड़कों के लिए नौ करोड़ रुपए मंजूर प्रदान किए हैं। साथ ही शहर के लोगों की सुविधा के लिए एक ऑडिटोरियम हाल बनाने का भी आश्वासन दिया।

बदहालसड़कों को मिलेगा नया रूप: जानकारीके अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा विकास के लिए स्वीकृत राशि में से 1.4 किमी लंबा बदहाल सुठालिया बायपास रोड पर डामरीकरण के लिए पांच करोड़ राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा गांव सेमलापार से गांव सिंदोडा तक पांच किमी लंबी सड़क बनाने पर चार करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।