स्टेडियम की खराब हालत से खिलाड़ी परेशान
ब्यावरा|नगर पालिकाद्वारा सवा करोड़ की लागत से बनाए गए स्टेडियम मैदान की हालत खराब होती जा रही है। मैदान पर कई स्थानों पर उग रही गाजर घास सहित इसके समतल नहीं होने से खिलाड़ियों को अपने विभिन्न खेलों की प्रैक्टिस में परेशानियां होती हैं। क्रिकेट प्रेमी जितेंद्र वर्मा, राहुल सिंह आदि ने कहा कि शहर के बीचों बीच एक मात्र इस इकलौते मैदान पर सुबह शाम कई खिलाड़ी पहुंचते हैं,लेकिन नपा द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए नपा को मैदान व्यवस्थित कराना चाहिए।