दुकानदार के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट
दुकानदार के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट
ब्यावरा|बुधवार दोपहरअस्पताल रोड के पास एक दुकानदार राजा खान के साथ अज्ञात ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। इसके बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। दुकानदार के साथ मारपीट करने के बाद ग्रामीण भाग गए। इसके बाद कई दुकानदार मौके पर जमा हुए और इसकी शिकायत करने देहात थाना पहुंचे। एक दिन पहले राजा खान ने एक ग्रामीण युवक को अपनी दुकान के पीछे कर्मचारी कॉलोनी क्षेत्र में मंदिर के पास गलत काम नहीं करने की समझाइश दी थी। इससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने उक्त युवक पर हमला किया था।