ब्यावरा| बुधवारशाम साढ़े चार बजे दूधी नदी कुशलपुरा डेम पर नहाने गया एक युवक डेम में डूब गया। करनवास पुलिस ने बताया कि पीपलहेला गांव निवासी निर्मल नागर 35 वर्ष डेम में नहाते समय डूब गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम युवक की तलाश में लग गई, लेकिन रात साढ़े आठ बजे तक उसका पता नहीं चला।