पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाताओं को दी गलत जानकारी

मतदाताओं को दी गलत जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^हमने तहसील से मिली जानकारी के अनुसार शहर में मुनादी कराई थी। अगले दिन पता चला कि यह गलत जानकारी थी। इसमें हमारी गलती नहीं है। -इकरारअहमद, सीएमओनपा ब्यावरा

ब्यावरा|मतदाता सूचीमें नाम वोटर कार्ड सहित नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए नगर पालिका ने मंगलवार को शहर में मुनादी के जरिए लोगों को बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस कॉलेज परिसर पहुंचने की सूचना दी। इस मौके पर पहुंचे कई लोग अपने काम के लिए घंटों परेशान होते रहे। लोगों को जानकारी मिली कि मतदाता सूची में नाम सहित वोटर आईडी से संबंधित काम 17 सितंबर की बजाय 17 अक्टूबर को होना है। इस बीच सैकड़ों लोग परेशान हो गए।

बुधवार सुबह 11 बजे नेताजी सुभाषचंद्र बोस कॉलेज में कई लोग मतदाता सूची में अपने नाम जुड़वाने सहित वोटर आई डी बनवाने पहुंचे। देर तक इंतजार करने के बाद लोगों को मौके पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी नजर नहीं आया। बाद में पता चला कि यह काम 17 अक्टूबर को किया जाएगा।

गलतजानकारी से परेशानी : कॉलेजपरिसर में अपने वोटर कार्ड से संबंधित कार्य के लिए कई लोग पहुंचे थे,लेकिन काम नहीं होने से लोगों ने नाराजगी जाहिर की। श्रीनाथ दास, रामूलाल, रेवती बाई सहित अन्य लोगों ने बताया कि प्रशासन ने बुधवार को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने सहित वोटर आईडी बनवाने के लिए मंगलवार को शहर में मुनादी कराई थी, लेकिन बाद में पता चला कि लोगों को गलत जानकारी दी गई।