पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंट्रोल रूम में आग लगाने पर पुराने सिमी कार्यकर्ता को जेल

कंट्रोल रूम में आग लगाने पर पुराने सिमी कार्यकर्ता को जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा|पिछले दिनोंसुठालिया रोड पर मौजूद एक कांप्लेक्स में संचालित टीवी चैनल कंट्रोल रूम में आग लगाने के मामले में पुलिस ने चार में से एक युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट पेश कर दिया। थाना टीआई अशोक सिंह तोमर ने बताया कि शहर में पिछले कई माह से शाजापुर क्षेत्र निवासी फारुख खां एस आर चैनल में काम कर रहा था। उक्त युवक ने तीन साथियों के साथ मिलकर शहर के एक दूसरे टीवी चैनल कंट्रोल रूम में आग लगाने की घटना को अंजाम दिया था। उक्त युवक पहले भी सिमी कार्यकर्ता के रूप में काम कर सजा काट चुका है। इस मामले में उक्त युवक को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया था। कंट्रोल रूम में आग लगाने के मामले में शेष तीन युवकों की तलाश की जा रही है।