जयंती पर निकाली शोभायात्रा
जयंती पर निकाली शोभायात्रा
ब्यावरा। बुधवार शाम को भगवान विश्वकर्मा जयंती के मौके पर कारीगर समाज द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इसमे कई कारीगर सदस्य शामिल हुए। भगवान के जयकारों के साथ शोभा यात्रा प्रमुख मार्ग होते हुए पुराना बस स्टैंड परिसर पहुंची। यहां भगवान की पूजा के बाद कारीगर समाज सदस्यों ने प्रसादी वितरित की।