बदहाल सड़क पर फंस रहे वाहन
बदहाल सड़क पर फंस रहे वाहन
ब्यावरा। नगर पालिका ने एबी रोड पेट्रोल पंप के सामने बीस दिन पहले पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खुदवाई गई थी,लेकिन काम पूरा होने के बाद सड़क को ठीक नहीं कराया गया। इससे वाहन चालकों को परेशानियां हो रही हैं। बुधवार दोपहर एक् ट्रैक्टर टॉली का टायर सड़क के गड्ढे में फंस गया। इससे कई वाहन चालकों सहित अन्य लोगों को परेशानियां हुईं।भास्कर