- Hindi News
- मधुसूदनगढ़| कस्बेके बगीचा मंदिर में चल रही संगीतमय श्रीराम कथा
मधुसूदनगढ़| कस्बेके बगीचा मंदिर में चल रही संगीतमय श्रीराम कथा
मधुसूदनगढ़| कस्बेके बगीचा मंदिर में चल रही संगीतमय श्रीराम कथा के दौरान बुधवार को आकर्षक झांकी सजाई गई। आयोजक कृष्ण कुमार अग्रवाल, अमित अग्रवाल ने बताया कि कथा के दौरान 19 सितंबर की शाम भजन संध्या आयोजित की जाएगी। इसमें भोपाल की आरिफ एंड संस पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा गुना, ब्यावरा, सुठालिया, नरसिंहगढ़, राजगढ़, सिरोंज आदि से भी गायकों को बुलाया गया है। 20 सितंबर को पूर्णाहुति और प्रसादी वितरण के साथ समापन होगा। एकादशी का यह वार्षिक कार्यक्रम बीते 15 साल से चल रहा है। कथा का वाचन पं. शिवदयाल भार्गव कर रहे हैं।
कथा में सजाई झांकी