- Hindi News
- कार्यशाला में विद्यार्थियों को दी कॅरियर की जानकारी
कार्यशाला में विद्यार्थियों को दी कॅरियर की जानकारी
ब्यावरा|नेताजी सुभाषचंद्र बोस महाविद्यालय में शुक्रवार को विद्यार्थियों को कॅरियर से संबंधित जानकारी देने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कॉलेज प्रबंधन ने माइक्रो बायोलॉजी में अपना कॅरियर बनाने से संबंधित जानकारियां दीं। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. वीके जैन, डाॅ. बीडी श्रीवास्तव, दिव्या कुशवाह,प्रोफेसर अरविंद भारद्वाज ने विद्यार्थियों को सूक्ष्म जीव विज्ञान क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर कॅालेज के बीएससी के साठ से अधिक विद्यार्थी मौजूद थे।
प्रतियोगितामें बताया सुलेखन: इससेपहले कॉलेज प्रबंधन ने हिंदी पखवाड़े के तहत हिंदी सुलेखन प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें कॉलेज के 120 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. जैन के अनुसार इसमें विजेताओं को आगामी दिनों पुरस्कृत किया जाएगा।
ब्यावरा। कार्यशाला में मौजूद विद्यार्थी। भास्कर