सब्जियों काे दिया वाद्य यंत्रों का आकार
ब्यावरा|अग्रसेन महोत्सवके तहत अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल समाज महिला मंडल द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें बच्चों से लेकर महिलाएं बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर अपनी कला का प्रदर्शन कर रही हैं। रविवार दोपहर तीन बजे से समाज की धर्मशाला में महिला मंडल द्वारा प्रतियोगिताएं शुरू की गई। इस दौरान बच्चों के लिए सब्जियों के वाद्य यंत्र बनाने, एक मिनट गेम शो सहित महिलाओं के लिए पके चावल से नमकीन डिश बनाने सहित नेल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने कद्दू, गिलकी आदि सब्जियों को लेकर वाद्य यंत्र का आकार बनाया। वहीं महिलाओं ने अंगुलियों के नाखूनों को सजाकर प्रतिभा दिखाई।