मेन रोड पर डिवाइडर बनाने की मांग
मेन रोड पर डिवाइडर मौजूद नहीं है।
ब्यावराद|मेन रोडपर बदहाल ट्रैफिक की वजह से आए दिन जाम लगने के साथ सड़क हादसे होने लगे हैं। बुधवार रात सुदामा नगर निवासी शिक्षिका सरिता शर्मा के साथ हुए दर्दनाक हादसे के बाद अब लोग मेन रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए डिवाइडर की मांग करने लगे हैं। एबी रोड पर सात वर्ष पहले डिवाइडर थे। इससे छोटे बड़े वाहन अपनी नियत साइड पर चलते थे,लेकिन सड़क निर्माण के दौरान यह डिवाइडर हटा दिए गए थे। मप्र कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रांतीय महामंत्री डा. राजेंद्र बृजपुरिया ने कहा कि बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की वजह से किसी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है। लोगों की सुरक्षा के लिए जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासन को बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए मेन रोड पर डिवाइडर बनवाना चाहिए। इससे वाहन चालकों के साथ सड़क से निकलने वाले लोगों की सुरक्षा बनी रहेगी। वहीं वाहन चालक भी नियत साइड में चलेंगे।