बैंक के काउंटर से ~60 हजार गायब
बैंक में सुरक्षा इंतजाम मौजूद नहीं है।
ब्यावरा|पंजाब नेशनलबैंक में शुक्रवार दोपहर एक व्यापारी के थैले से 60 हजार रुपए गायब हो गए। ब्यावरा निवासी व्यापारी निेतेश साहू 60 हजार रुपए नगद थैले में रखकर बैंक पहुंचा था। बैंक परिसर के केश काउंटर के पास निेतेश के थैले में रखे रुपए किसी बदमाश ने गायब कर दिए। व्यापारी को थैले में कट लगने के बाद मिली चोरी की जानकारी मिली। बदमाश ने थैले में कट लगाकर यह रुपए गायब कर लिए थे। गायब होने के बाद व्यापारी बैंक मैनेजर से मिला। बैंक मैनेजर ने सीसी कैमरे के फुटेज देखे और इस मामले की जानकारी पुलिस को देने की बात कही।
फुटेजसे पकड़ा जाएगा बदमाश : सीसीकैमरे के फुटेज के जरिए रुपए गायब करने वाला बदमाश जल्द पकड़ में जाएगा। बदमाश की तस्वीर फुटेज में नजर रही है।
बैंकमें नहीं सुरक्षा इंतजाम : बैंकमें सुरक्षा इंतजाम के नाम पर सिक्युरिटी गार्ड नहीं है। इस घटना से पहले भी दो मामले बैंक परिसर में हो चुके हैं। इसके बाद भी बैंक प्रबंधन अपने से जुड़े ग्राहकों की सुरक्षा के प्रति गंभीर नजर नहीं रहा। इसके अलावा बैंक के रास्ते में भी अंधेरा रहता है। इस मामले में बैंक मैनेजर पीके धवन का कहना है कि व्यापारी के रुपए गायब होने की जानकारी के बाद वीडियो फुटेज देखे जा रहे हैं। सिक्युरिटी इंतजाम हमारे ऊपरी स्तर से ही नहीं किए गए हैं।