पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला पर्यवेक्षक परीक्षा कल

महिला पर्यवेक्षक परीक्षा कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए ब्यावरा में नौ परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जहां परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था के साथ ही अन्य तैयारियां कर ली गई हैं। -आनंदशर्मा, कलेक्टरराजगढ़

नौ केंद्रों पर चार हजार से अधिक महिलाएं देंगी परीक्षा

परीक्षाकेंद्र का नाम व्यवस्था

उत्कृष्टउमावि ब्यावरा 710

कन्या उमावि ब्यावरा 700

शासकीय हाईस्कूल राजगढ़ रोड ब्यावरा 200

आरके अकादमी ब्यावरा 500

मानस उमावि ब्यावरा 550

सरस्वती शिशु मंदिर ब्यावरा 500

ज्योति कान्वेंट उमावि ब्यावरा 550

आरके कान्वेंट उमावि ब्यावरा 350

विवेकानंद विद्या विहार ब्यावरा 352

राजगढ़|व्यवसायिक परीक्षामंडल की महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा रविवार को ब्यावरा में नौ परीक्षा केंद्रों पर होगी। इनमें चार हजार 412 महिलाएं शामिल होंगी।

परीक्षा दो पारियों में होगी सीधी भर्ती के लिए सुबह नौ से दोपहर 12:15 बजे तक परीक्षा होगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा होगी।

व्यापमं ने फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ने के लिए प्रवेश पत्र पर आवेदन के दौरान लगाए गए मूल फोटो चस्पा करने की बात कही है। इस पर राजपत्रित अधिकारी के हस्ताक्षर भी कराने होंगे। इसके साथ ही परीक्षार्थी को आवेदन के दौरान दर्शाए गए मूल पहचान पत्र को भी साथ लाना होगा तभी परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाएगा।