- Hindi News
- गांव में मतदान केंद्र बनाने की मांग, ज्ञापन दिया
गांव में मतदान केंद्र बनाने की मांग, ज्ञापन दिया
राजगढ़|ब्यावरा लोदीपुरागांव में मतदान केंद्र बनाने की मांग को लेकर नारायणसिंह, भारतसिंह, प्रेमसिंह, धनसिंह, धूलजी, रोशनलाल, कन्नू लाल, कन्हैयालाल सहित अन्य लोगों ने जिला उप निर्वाचन अधिकारी निमिषा जायसवाल को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत कुंडीखेड़ा में लोदीपुरा गांव भी शामिल है। जहां विधानसभा और लोकसभा में अलग-अलग मतदान केंद्र बनाए जाते हैं लेकिन ग्राम पंचायत चुनाव में दोनों गांव का मतदान केंद्र कुंडीखेड़ा में बनाया जाता है। इससे लोदीपुरा के ग्रामीणों को पांच किलोमीटर पैदल चलकर मतदान के लिए जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने गांव में ही मतदान केंद्र बनाने की मांग की है। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामचंद्र दांगी, अशोक सिंह, अमृतलाल, बने सिंह सहित अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे।