पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • काम 20 माह में होगा पूरा, मिलेेगी सुविधा

काम 20 माह में होगा पूरा, मिलेेगी सुविधा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर सहित आसपास क्षेत्र के लोगों को बीस महीने बाद सिविल अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। शासन स्तर पर अस्पताल भवन में करोड़ों की लागत से सेकंड फेस के लिए काम शुरू कराया जा रहा है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों ने भूमि पूजन किया। समारोह में अस्पताल के सफाई कर्मियों ने अपनी वेतन संबंधित समस्या दूर कराने की मांग रखी।

सिविल अस्पताल भवन के सेकंड फेस के लिए साढ़े 7 करोड़ की राशि मंजूर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल परिसर में सेकंड फेस के लिए काम शुरू कराने के लिए भूमि पूजन समारोह रखा। इसमें सांसद रोडमल नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष बद्रीलाल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष गायत्री जसवंत गुर्जर, विधायक नारायण सिंह पंवार, नपा अध्यक्ष अखिलेश जोशी, सुठालिया नपा अध्यक्ष रामसिंह परमार आदि ने अस्पताल भवन विकास के लिए नींव रखी।

बीस महीने में पूरा होगा काम

सिविल अस्पताल भवन के सेकंड फेस पर बीस महीनों में काम पूरा किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अस्पताल में मेटरनिटी विंग, चार प्राइवेट वार्ड,अतिरिक्त ओपीडी आदि इंतजाम किए जाएंगे। इनके साथ ही अस्पताल भवन को दो मंजिला होने के साथ विभिन्न निर्माण और सुधार कार्य भी कराए जाएंगे।

वेतन नहीं मिलता

साहब
समारोह में अस्पताल के सफाई कर्मियों ने जनप्रतिनिधियों व स्वास्थ्य अधिकारियों को अपनी समस्या बताई। कहा पूरा काम करने के बाद भी वेतन नहीं मिल रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष गायत्री देवी गुर्जर ने भी पक्ष लेते हुए कहा कि कायदे से सफाई कर्मियों को प्रति माह वेतन मिलना चाहिए। स्वास्थ्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने सफाई कर्मियों को वेतन से संबंधित समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया।

समारोह में अपनी समस्या बताती सफाई कर्मी।

आयोजन
खबरें और भी हैं...