पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं मिली पदोन्नति, पेंशन का लेखा जोखा गायब

नहीं मिली पदोन्नति, पेंशन का लेखा-जोखा गायब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अध्यापकसंविदा शिक्षक संघ के सदस्य शासन से अपनी मांगें पूरी कराने के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। इसी सिलसिले में सोमवार दोपहर अध्यापक संविदा शिक्षक संघ ने कलेक्टर के नाम तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम लखनसिंह टेकाम को सौंपा। अध्यापक संविदा शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री रामचरण वर्मा, राज्य कर्मचारी संघ के दुर्गाप्रसाद सोनी, अशोक कारपेंटर, श्याम सुंदर सिंह परमार, विष्णु भिलाला सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि शासन स्तर से 11 सितंबर 2008 को राजपत्र प्रकाशित किया गया था। इसमें सीधी भर्ती के पदों में से पचास प्रतिशत पद अध्यापक संवर्ग वर्ग से पदोन्नति का प्रावधान है,लेकिन 17 वर्ष बाद भी जिले के पांच हजार से अधिक अध्यापक पदोन्नति से अब तक वंचित हैं। इसके अलावा अंशदायी पेंशन योजना कटौत्री अप्रैल 2011 से लागू की गई थी। इसमें कर्मचारियों के कुल वेतन का दस प्रतिशत अध्यापकों के वेतन से काटकर दस प्रतिशत शासन द्वारा अध्यापकों के अंशदायी पेंशन खातों में विभाग से जमा किया जाता है,लेकिन शासन के निर्देश के बाद भी संकुल स्तर पर इसका कोई लेखा जोखा नहीं है। वहीं तीन वर्ष बाद भी संविदा को अध्यापक संवर्ग में शामिल नहीं किया जा रहा है।

जिलेमें सैकड़ों संविदा शिक्षक परेशान

जानकारीके अनुसार जिले में तीन सौ से संविदा शिक्षक ऐसे हैं जिन्हें तीन वर्ष बाद भी अध्यापकों की नियुक्ति नहीं मिली। इससे वे शासन द्वारा जारी निर्देश के लाभ से वंचित चल रहे हैं।

ब्यावरा|ज्ञापन सौंपतेसंगठन के सदस्य।