रोजगार मेले में कल मिलेगा नौकरी का मौका
राजगढ़| निजीक्षेत्र की विभिन्न फैक्टरियों में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जिला रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार मेले के माध्यम से की की जाएगी। इसको लेकर 10 दिसंबर को शासकीय महाविद्यालय परिसर ब्यावरा में सुबह 11 से शाम 4 बजे रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी बीएस मीना ने बताया कि निजी क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक बेरोजगार युवक- युवतियां शामिल हो सकती हैं। इसके लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक तथा आईटीआई परीक्षा उत्तीर्ण और आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। ऐसे युवक रोजगार मेले में भाग लेकर कंपनी के अधिकारी के समक्ष साक्षात्कार दे सकते हैं। साक्षात्कार के दौरान अपने साथ दस्तावेजों की छायाप्रतियां साथ में लाना अनिवार्य होगा।