- Hindi News
- बदायूं से महाकाल मंदिर तक कर रहे पदयात्रा
बदायूं से महाकाल मंदिर तक कर रहे पदयात्रा
ब्यावरा| यूपीके बदायूं से उज्जैन के लिए निकले छह श्रद्धालु पैदल सफर तय करते हुए सोमवार सुबह शहर पहुंचे। इनका स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। यात्रा में मौजूद बदायूं निवासी अखिलेश शर्मा, गौरव शर्मा, राकेश आदि ने बताया कि देश में खुशहाली की कामना लिए चौदह दिन पहले बदायूं से पद यात्रा शुरू की थी। 850 किमी लंबी इस पद यात्रा का समापन उज्जैन के महाकाल मंदिर में किया जाएगा। जहां सभी श्रद्धालु भगवान शिव का अभिषेक करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु रोज 35 किमी का सफर तय कर रहे हैं।
ब्यावरा| यात्रामें मौजूद श्रद्धालु।