- Hindi News
- मानदेय के लिए भटक रहे हैं निकाय चुनाव में लगे कर्मचारी
मानदेय के लिए भटक रहे हैं निकाय चुनाव में लगे कर्मचारी
जिलेमें नगरीय निकाय चुनावों के पहले दूसरे चरण में मतदान के लिए लगाए सैकड़ों कर्मचारियों को अब चुनाव खत्म होने के बाद भी मेहनताना नहीं मिला। कर्मचारियों को इसके लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
जबकि जिले में पहले चरण का मतदान आठ दिन पहले ही पूरा हो चुका है। गौरतलब है कि मतदान दलों दूसरे चुनावी ड्यूटी पर लगाए कर्मचारियों को पारिश्रमिक देने में बीते साल भी प्रशासन ने विधान सभा चुनावों के दौरान लापरवाही बरती थी। जबकि यही हाल लोक सभा चुनावों के दौरान हुआ था। निर्वाचन की स्पेशल ड्यूटी में लगाए कर्मचारियों को मानदेय नहीं दिए जाने से वह हतोत्साहित हो रहे हैं।
अबतक नहीं मिला मानदेय : अकेलेब्यावरा ब्लॉक के तहत नपा ब्यावरा नप सुठालिया दो क्षेत्र आते हैं। यहां ड्यूटी पर तीन सौ कर्मचारी लगाए गए थे। यह सभी कर्मचारी अब तक मानदेय लेने परेशान हो रहे हैं।
खाते खुलवाए, भुगतान नहीं किया
चुनावके दौरान ड्यूटी पर लगाए कर्मचारियों से पहले ही बैंक एकाउंट नंबर ले लिया गया है। चुनाव से पहले संबंधित निकायों के आरओ ने यह एकाउंट नंबर लिए थे ताकि निकाय चुनाव से जुड़े कर्मचारियों को सीधे उनके खाते में निर्वाचन मानदेय पहुंच सके।