पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नियमितीकरण के लिए मनरेगा कर्मचारियों ने किया सदबुद्धि यज्ञ

नियमितीकरण के लिए मनरेगा कर्मचारियों ने किया सदबुद्धि यज्ञ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्यरत अधिकारी कर्मचारी व रोजगार सहायकों की कलमबंद हड़ताल के तीसरे दिन कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना-स्थल पर सदबुद्धि यज्ञ किया।

सोमवार से कलमबंद (पोर्टल बंद) हड़ताल शुरू की गई थी। हड़ताल के तीसरे दिन अधिकारी व कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर 12 बजे से धरना स्थल पर सदबुद्धि यज्ञ किया। इस यज्ञ में केशव शर्मा ने सदबुद्धि के लिए मंत्रोच्चार कराकर आहुतियां दिलाई।इस मौके पर रामबाबू तंवर, ललित दुबे, जितेंद्र पंवार, मनीष हरणे, वर्षा माधोरिया, मनोहर मुकाति, तंवरलाल खींची, डीपी शर्मा सहित अन्य दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे।

जिपं अध्यक्ष को दिया ज्ञापन : कलमबंद हड़ताल पर बैठे मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस ने समर्थन किया। पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी ने धरना स्थल पर जाकर हड़ताल का समर्थन करते हुए पार्टी की तरफ से शासन से पत्राचार करने की बात कही। धरना स्थल पर जिला पंचायत अध्यक्ष गायत्रीबाई जसवंत गुर्जर समर्थन करने पहुंची। यहां मनरेगा अधिकारी व कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर श्रीमती गुर्जर को सीएम के नाम ज्ञापन दिया। इसमें मांगों को जल्द निराकरण करने की बात कही है।

मांग पूरी कराने विधायक को सौंपा ज्ञापन
ब्यावरा | नियमितीकरण की मांग को पूरा कराने मनरेगा में संविदा आधार पर नियुक्त कर्मचारी अधिकारी सहित रोजगार सहायक चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को अधिकारियों, कर्मचारियों सहित रोजगार सहायकों ने विधायक नारायण सिंह पंवार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पर्वत लववंशी, नवलकिशोर मीना, बलबहादुर सिंह, सुशील सक्सेना, सोनी सहित मनरेगा संविदा कर्मचारी, अधिकारी सहित कई रोजगार सहायक मौजूद थे।

मांगों को लेकर धरना स्थल पर सदबुद्धि यज्ञ करते हुए मनरेगा कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...