कई स्कूलों में सिर्फ बैनर लगे, नहीं पहुंची दवा
सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर पेट के कीड़े मारने की दवा दी जाना थी। लेकिन शहरी क्षेत्र के कई सरकारी स्कूलों तक यह दवा नहीं पहुंची। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को मनाए गए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के लिए पहले से तैयारियां कर रखी थी। सरकारी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों तक इस दिन पेट के कीड़े मारने वाली दवा पहुंचना थी। ताकि स्कूलों में विद्यार्थियों को यह दवा दी जा सके। लेकिन काम ठीक से नहीं होने से सैकड़ों विद्यार्थियों को यह दवा नहीं मिल पाई। भास्कर टीम ने कई स्कूलों का जायजा लिया, जहां विद्यार्थी दवा से ही अंजान नजर आए।
दवा देने की बजाय बैनर लगाकर चलाया काम
हैरानी की बात यह रही कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत विद्यार्थियों को दवा देने की बजाय स्कूलों में सिर्फ बैनर टांग कर ही काम चलाया गया।
3 कब व कहां : गांधी चौक प्रायमरी स्कूल। स्कूल में कितने विद्यार्थी : 95 दर्ज विद्यार्थी
क्या हालात : दोपहर दो बजे तक इस स्कूल में भी दवा नहीं पहुंची थी। स्कूल स्टाफ ने भी इस बात को स्वीकारा।
2 कब व कहां : दोपहर दो बजे राजगढ़ रोड मिडिल स्कूल
स्कूल में कितने विद्यार्थी : 317 दर्ज
क्या हालात : दोपहर दो बजे तक स्कूल में दवा ही नहीं पहुंची थी, लेकिन बीआरसी ओपी नामदेव से बात करने के बाद एक जन शिक्षक बाद में दवा लेकर स्कूल पहुंच गया।
1 कब व कहां : बुधवार 1.30 बजे एबी रोड कन्या हा. से. स्कूल
स्कूल में कितनी छात्राएं : 1880 से अधिक
क्या हालात : छात्राओं को दवा नहीं मिल पाई। छात्राओं के साथ स्कूल स्टाफ ने भी इसे स्वीकारा। छात्रा शिवानी, मोना, रेहाना आदि ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं है।
नहीं मिली दवा
हर स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों तक दवा पहुंचाई थी, जिन स्कूलों में दवा नहीं पहुंची। इसकी जानकारी ली जाएगी। -डाॅ. एचसी अहिरवार, सीबीएमओ ब्यावरा
जानकारी ली जाएगी
कृमि मुक्ति दिवस