पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संकरे पुल पर दिन में दो बार लगा जाम

संकरे पुल पर दिन में दो बार लगा जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवारके हाट बाजार में एबी रोड अहिंसा द्वार के पास संकरे पुल पर दिन में दो बार जाम लग गया। इसमें सैकड़ों वाहन चालक देर तक परेशान रहे। पहली बार जाम दोपहर बारह बजे आधे घंटे तक लगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे भी इसी पुल पर देर तक जाम लगा रहा इसमें कई वाहन फंसे रहे। जाम में फंसे लोग परेशान होते रहे पर लेकिन पुलिस ने इस बारे में कोई मदद नहीं की। आसपास के दुकानदारों ने बमुश्किल जाम खुलवाया। लोकेश शर्मा, बंटी गुप्ता सहित अन्य लोगों ने बताया कि बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था से शहर में आए दिन जाम लग रहा है फिर भी दिन में बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा। आठ माह पहले पुलिस प्रशासन ने यह कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन बाद में ट्रैफिक व्यवस्था पर ध्यान नहीं देने से लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं।

ब्यावरा| पुलपर लगे जाम में फंसे वाहन।