वोल्टेज की समस्या से परेशान रहे लाेग
ब्यावरा|जूना ब्यावरामातामंड क्षेत्र में दो दिनों से बिजली के कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इससे रात को घरों के इलेक्ट्रिक उपकरण ठीक से काम नहीं कर रहे। प्रेमा बाई, रामी बाई ने बताया को वोल्टेज की समस्या से घरों में अंधेरा रहता है इससे कामकाज प्रभावित होता है। बिजली कंपनी अधिकारियों को यह समस्या हल करना चाहिए।