अतिक्रमण की चपेट में अस्पताल के गेट
ब्यावरा|सिविल अस्पतालके मेन गेट के पास अतिक्रमणकारी कब्जा करने लगे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने शुक्रवार से अस्पताल भवन का दूसरा गेट खोल दिया। इसके तत्काल बाद कई लोगों ने इस गेट के दोनों छोर पर अपनी दुकानें लगाने के लिए बांस बल्ली लगा दिए। अस्पताल प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया तो इस गेट से निकलने वाले मरीजों सहित वाहन चालकों की परेशानियां बढ़ जाएंगी। इस मामले में अस्पताल प्रभारी डॉ. भानू सक्सेना का कहना है कि अस्पताल गेट के आसपास अतिक्रमण नहीं करने देंगे। इस मामले में संबंधितों को निर्देशित किया जाएगा।