पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपनी मेहनत की कमाई से गो सेवा

अपनी मेहनत की कमाई से गो सेवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा | जिलेमें कई सामाजिक संगठनों सहित शासन स्तर पर संचालित गोशालाओं में गायों की देखभाल की जा रही है, लेकिन कुछ लोग अपने पैसों से आवारा गायों की सेवा कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार स्टैंड पर एजेंट का काम करने वाले बबलू बना, नितेश शर्मा, भगवन, दीन दयाल, राजू बना, अभय, लक्ष्मीकांत सहित अन्य सदस्य रोज आपस में राशि एकत्रित कर, गायों के लिए चारा लेकर आते हैं। इसके बाद इसे परिसर में घूम रही गायों सहित अन्य मवेशियों को खिलाते हैं। इन सदस्यों की माने को इन दिनों गायों की हालत बेहद खराब है। इनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। इससे सभी एजेंटों ने इनकी सेवा करने का जिम्मा उठाया है। ताकि गोवंश की रक्षा हो पाए।

न्यूज़ इनबॉक्स