ब्यावरा | देहात थाना पुलिस ने संदिग्ध वाहनों के लिए
ब्यावरा | देहात थाना पुलिस ने संदिग्ध वाहनों के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इसमें शनिवार को पुलिस टीम ने आगरा मुंबई हाईवे सहित जयपुर-जबलपुर हाईवे के राजगढ़ रोड व नरसिंहगढ़ रोड पर ट्रकाें के अलावा कई बाइक चेक की। वहीं हाईवे पर खड़े वाहनों को साइड में खड़ा कराया। इसके साथ ही संबंधित वाहन चालकों से पूछताछ की गई। पुलिस ने बगैर हेलमेट के बाइक चालकों पर भी कार्रवाई की। शनिवार को दो ट्रकों के अलावा तीन बाइक चालकों पर चालानी कार्रवाई की।
खबरें फटाफट
चेकिंग अभियान के दौरान की कार्रवाई